फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंढम फाल में डूबे युवक का पानी में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। विंढम फाल में शनिवार को दोपहर बाद नहाते समय पानी की तेज बहाव में बहकर लापता युवक का शव रविवार को सुबह 500 मीटर दूर पानी में उतराया मिला।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती गांव निवासी राणा यादव उर्फ अजीत (20) अपने मामा माला यादव निवासी कोटवा पांडेय के घर आया था। वह शनिवार को साथियों के साथ विंढम फाल घूमने गया था। सभी लोग पानी में नहा रहे थे। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाने से बह गया। साथियों ने शोर मचाया तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। घटना की जानकारी होते ही रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस भी गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई। इस बीच रविवार को सुबह 500 मीट दूर उसका शव पानी में उतराया मिलाा। राणा दो भाइयों में छोटा था। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि युवक मामा के घर आया था। कुंड के पास दोस्तों के साथ मछली मार रहा था। वहां पैर फिसलने से डूब गया। उसका शव रविवार को पानी में उतराया मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें