फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: टीका लगने के बाद रात मासूम की मौत, डॉक्टर ने कहा अन्य वजह से हुई मौत  

Thu, 26 Nov 2020 07:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान तहसील क्षेत्र के रैकरा उप सेंटर पर बुधवार नौ बच्चों का एक साथ पेंटावैलेंट वैक्सीन का टीकाकरण किया गया था। इसमें देर रात चार माह के एक बच्चे की बुधवार की देर रात मौत हो गई। परिजन गुरुवार की सुबह चार माह के बच्चे को लेकर परिजन पीएचसी पटेहरा पहुंचे। जहां डॉक्टर वाजिद जमील ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। नवजात की मौत पर परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


रैकरा निवासी विजय शंकर ने आरोप लगाया कि उनके चार माह के बच्चे साजन की टीका लगाने से मौत हो गई। पिता ने बताया कि टीकाकरण के बाद से ही बच्चा रो रहा था। देर रात लगभग दो बजे तक बच्चा ठीक था, स्तनपान भी किया था। उसके बाद वह सो गया। सुबह जब बच्चे की मां घर के कामकाज निपटाकर बच्चे के पास पहुंची और उसे उठाने लगी तो बच्चा जस का तस पड़ा रहा। बच्चे को देख मां चीखने चिल्लाने लगी।

चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पिता बच्चे को उप सेंटर रैकरा ले गए। जहां से उसे पटेहरा पीएचसी भेज दिया गया। पटेहरा पीएचसी पहुंचते ही डा. वाजिद जमील ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन टीकाकरण से मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पटेहरा चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पीएचसी प्रभारी डॉक्टर वाजिद जमील ने बताया कि वैक्सीन से किसी की मौत नहीं होती है। बच्चे की मौत अन्य कारणों से हुई होगी।

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे को दूसरा टीका लगाया गया है। टीका से कोई इंफेक्शन होना होता तो पहले ही हो जाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें