इनरव्हील चौराहा के उद्घाटन के बाद उपस्थित इनरव्हील क्लब आफ मिर्जापुर समन्वय के सदस्य, स्रोत सो
मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय की ओर से बुधवार को बरिया घाट चौराहे पर इनरव्हील चौराहे का उद्घाटन किया गया। क्लब की अध्यक्ष सुप्रीत कौर ने कहा कि यह उद्घाटन जिलाध्यक्ष प्रिया नारायण के आगमन की खुशी में किया गया है। यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। क्लब का उद्देश्य इनरव्हील की सेवा और समाजसेवा के कार्यों का प्रचार-प्रसार करना है। सचिव अमृता गुप्ता ने संचालन किया। इस दौरान संजना अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, राखी अग्रवाल, अंजू साध सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।