बड़गवां फायरिंग रेंज में निशाना लगाते जवन। स्रोत- पुलिस
मिर्जापुर। 28वीं अंतर जनपदीय राइफल, रिवॉल्वर, पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फायरिंग रेंज बड़गवा में राइफल शूटिंग नई स्पर्धा का आयोजन किया गया। एसआई त्रिभुवन सिंह ने बताया कि राइफल थ्रीपी में मिर्जापुर टीम प्रथम और वाराणसी कमीश्नरेट दूसरे स्थान पर रही। रिवॉल्वर में वाराणसी कमिश्नरेट पहले और मिर्जापुर पुलिस दूसरे स्थान पर रही। कार्बाइन शूटिंग में मिर्जापुर की टीम प्रथम स्थान पर रही और वाराणसी कमिश्नरेट दूसरे स्थान पर रही। थ्रीपी महिला शूटिंग में मिर्जापुर टीम प्रथम और आजमगढ़ पुलिस दूसरे स्थान पर रही।