बच्चों के साथ प्लास्टिक मुक्त जागरुकता रैली निकालते इनरव्हील क्लब के सदस्य, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर के तत्वावधान में शुक्रवार को भारतीय शिशु मंदिर में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। क्लब की अध्यक्ष शुभा खंडेलवाल ने बच्चों को प्लास्टिक की बोतलों, टिफिन और थैलियों के उपयोग से बचने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्नेहलता अग्रवाल ने बच्चों को स्टील की बोतलें बांटी। कार्यक्रम में सचिव जयश्री अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, सुची अग्रवाल, आरती खंडेलवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। क्लब ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।