चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक के पास मकान के पेंटिग कार्य के दौरान रविवार की शाम काम करते समय गिरकर घायल मजदूर की इलाज के दौरान सोमवार की शाम ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। काजी टोला मुहल्ला निवासी 38 वर्षीय संजीव बिंद पुत्र राम मोहन बिन्द रविवार को इलाहाबाद बैंक के पास मकान के पेंटिंग का कार्य कर रहा था। इस दौरान वह मकान के छत से गिर गया। जिससे उसे काफी चोटें आई। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मजदूर युवक की इलाज के दौरान सोमवार की शाम लगभग पांच बजे मौत हो गई। मजदूर युवक को दो बच्चे हैं। उसको एक छह वर्षीय पुत्री और आठ वर्ष का पुत्र है। मौत की खबर से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सामने दोनों बच्चों का परवरिश की चिंता सताने लगी है।