फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडा समाज का चुनाव कराएं तथा कारिडोर की जानकारी दें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्री विंध्य पंडा समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपा। मांग की कि विंध्य कॉरिडोर से संबंधित जो भी जानकारी हो उसको वह पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएं और पंडा समाज का चुनाव अतिशीघ्र कराएं। अध्यक्ष पंकज द्विवेदी व मंत्री भानु पाठक के नेतृत्व में समाज के लोगों ने मुलाकात की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब शीघ्र ही इसका चुनाव कराया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि समाज की तीन नवंबर को हुई बैठक में यह तय किया गया था कि विंध्य कारिडोर से संबंधित जो भी जानकारी है उसको समाज को अवगत कराया जाए। पहले इसकी चौहद्दी तय की जाए। इसके लिए सभी भवन मालिकों से संपर्क किया जाए लेकिन प्रशासन अभी तक कुछ नहीं कर सका है। मांग की गई कि पंडा समाज का चुनाव शीघ्र कराया गया। इस अवसर पर गुंजन मिश्र, संगमलाल त्रिपाठी, शनिदत्त पाठक व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें