फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मंडलीय अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को मंडी चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी निवासी 21 वर्षीय सोनू विश्वकर्मा पुत्र रामबाबू सबरी के पास एक दुकान में बेकरी का काम करता है। बुधवार की रात को वह काम करके घर लौट रहा था। रास्ते में सबरी के पास ही ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाया था। चोट लगने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक को भर्ती किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक अपने परिवार की इकलौती संतान था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी में खड़ा कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें