फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर बम की सूचना, हड़कंप

Sat, 09 Jan 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बम रखने की सूचना मिलते ही शुक्रवार की रात आठ बजे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन फानन में आरपीएफ एवं जीआरपी प्रभारी फोर्स के साथ बम की तलाश में प्लेटफार्म को खंगालने लगे। देर रात तक तीनों प्लेटफार्म को पुलिस खंगालती रही लेकिन बम नहीं मिल पाया था।

इससे पुलिस भी परेशान थी कि बम खोजने में देरी हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

बता दें कि शुक्रवार की शाम किसी ने अन्नोन नंबर से आरपीएफ को फोन कर बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बम रखा गया है।

प्लेटफार्म पर बम रखने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के कर्मियों में अफरा तफरी मच गई।

आनन फानन में आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह व जीआरपी इंस्पेक्टर यूपी सिंह फोर्स के साथ प्लेटफार्म को खंगाला शुरू कर दिया।

साथ ही बम निरोधक दस्ता को बुलाकर एक एक स्थान की चेकिंग कराई ताकि कही भी बम रखा हो तो उसको बरामद कर डिस्पोजल कर दिया जाए।

रात लगभग नौ बजे तक पुलिस डाग स्वाक्यड व बम निरोधक दस्ता के साथ प्लेटफार्म नंबर तीन के एक स्थान को खंगालने में लगी थी फिर भी बम नहीं मिला। प्लेटफार्म को  चेक करने के बाद फोर्स आने जाने वाले यात्रियों व ट्रेनों की चेकिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पार्सल आफिस, टीटी आफिस, पूर्वी व पश्चिमी छोर को चेक किया गया।

चार व पांच नंबर तक चेकिंग करते हुए माल गोदाम को भी खंगाला गया। इसके बाद दो व एक नंबर प्लेटफार्म पर चेकिंग  करते हुए पूरे रेल परिसर पर भ्रमण कर बम की तलाश की गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें