विकास भवन सभागार में एमएसई की आयोजित कार्यशाला में उद्यमियों को जानकारी देते अधिकारी।-सोशल मीड
मिर्जापुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को एमएसएमई-विकास कार्यालय, प्रयागराज की ओर से उद्यमियों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों को ट्रेडमार्क, पेटेंट, कॉपीराइट, डिजाइन पंजीकरण के महत्व तथा अपने उत्पादों की ब्रांड पहचान को सुरक्षित रखने की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सीडीओ विशाल कुमार, एलबीएस यादव, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, आईआईए मंडल अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल, कल्याण अग्रहरि, रूपेश कुमार, आईआईए मंडलीय सचिव मनोज खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।