फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विद्यार्थियों को दी गई मतदान के महत्व की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत शनिवार को केबी काॅलेज के सामुदायिक भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान के महत्व तथा मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता एक जून को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मताधिकार का प्रयोग करें और अपने गांव तथा आसपास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए मतदान केंद्र तक जाने के लिए प्रेरित करें। ताकि कोई मतदाता मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे। सीडीओ विशाल कुमार ने कहा कि एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी लोगों में जागरूकता पैदा कर सकता है। हमें वोट डालने का अधिकार है, इसका हमें उपयोग करना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ सिंह ने कहा कि हर मतदाता को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोजित मतदाता जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओ में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी और सीडीओ ने सम्मानित भी किया। प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने आभार ज्ञापन किया। संचालन डॉ. कुलदीप पांडेय ने किया। इस दौरान प्रो. मकरंद जायसवाल, प्रो. अमिताभ तिवारी, प्रो. ज्योतिश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें