फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डमी ईवीएम से वोटिंग कराकर मतदान के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डमी ईवीएम से वोटिंग कराकर मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

हरिहरपुर बेदौली स्थित उत्सव भवन में मतदान के दिन जैसा नजारा रहा। काफी संख्या में लोग कतार में लगे दिखे। ग्राम विकास अधिकारी दिनेश सरोज ने उन्हें ईवीएम के जरिए मतदान के तरीके के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में भी बताया। साथ ही मतदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करने की शपथ दिलाई। ग्राम विकास अधिकारी ने धौरूपुर में भी मतदाताओं को जागरूक किया। इसी तरह पिपराडाड़ में ग्राम विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार गुप्ता, अहमलपुर में ग्राम विकास अधिकारी अंकित तिवारी ने डमी ईवीएम के माध्यम से वोटिंग कराकर ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें