फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पशुपालकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। विकास खंड के दीपनगर स्थित मिनी स्टेडियम में रविवार को मंडल स्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु मेला और शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने गौ पूजन और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान लोगों को पशु चिकित्सकों और वैज्ञानिकों ने गोवंश, मही वंश, बकरी पालन, कुक्कुट पालन, रोग नियंत्रण, टीकाकरण, आरोग्य बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन बीमा आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मेला में विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए स्टॉलों पर पशु पालकों योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पशुपालकों को अपने दुधारू पशुओं का रजिस्ट्रेशन कराने, खुरपका, मुंहपका पर नियंत्रण के लिए पशुओं का समय से टीकाकरण कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जिले में 107 प्रगतिशील पशुपालकों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य है। अब तक 89 लोगों ने ही पंजीकरण कराया है। योजना का लाभ लेने के लिए पशुपालक पंजीकरण करवाकर 15 हजार रुपये प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान छानबे विधायक रिंकी कोल, सीडीओ विकास कुमार, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार संजीव कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें