फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत देश नहीं, बल्कि मानवता, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का केंद्र : डॉ प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
- संघ संस्थापक को नमन कर आरएसएस जमालपुर इकाई ने किया पथ संचलन
विज्ञापन


शेरवां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमालपुर की तरफ से नववर्ष उत्सव पर पथ संचलन किया गया। देवकली इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भारत माता का पूजन कर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को नमन किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रांत सह महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख डॉ प्रमोद ने कहा भारत बचेगा तो विश्व बचेगा। भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि मानवता, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का केंद्र है। यहां अहिंसा, सहिष्णुता और वसुधैव कुटुंबकम जैसे विचार जन्मे जो पूरे विश्व को शांति और एकता का मार्ग दिखाते हैं। कहा दुनिया युद्ध, पर्यावरण संकट और नैतिक गिरावट जैसी समस्याओं से जूझ रही है। कार्यक्रम के पश्चात स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पूरे बाजार में पथ संचलन किया। अध्यक्षता महेंद्र नाथ, संचालन दीपक ने किया। विभाग पर्यावरण प्रमुख गोविंद, जिला कार्यवाह अमित, जिला प्रचारक आलोक, सुरेश शर्मा, मेवालाल, सत्येंद्र, आलोक श्रीवास्तव, राजेश, ऋषभ, सुरेंद्र, विकास, बैजनाथ, सुनील, विमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें