विंध्याचल में मां गंगा की लहरों के बीच नाव पर बैठ कर भारत की जीत के लिए पूजन- अर्चन करते लोग।-स
- फोटो : आईआईटी
विंध्याचल। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत विश्व विजेता बने। इसके लिए रविवार को विंध्य धाम में गंगा की लहरों के बीच नौका पर बैठकर क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजन-अर्चन किया। रविवार शाम भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हो रहा है।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फाइनल मुकाबले में भारत को जीत दिलाने के लिए देश भर में प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है। इसी क्रम में विंध्याचल में मां गंगा की लहरों के बीच नाव पर क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजन अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। लोगों ने अपेक्षा व्यक्त की है कि भारत इस बार भी मैच में न सिर्फ रनों का रिकॉर्ड बनाएगी बल्कि मैच को जीतकर नया इतिहास रचेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम 2007 और 2024 में जीत दर्ज कर चुकी है। वर्ष 2026 में यदि इस बार भी जीत दर्ज करती है तो तीन बार जीत का खिताब भी भारत के नाम दर्ज हो जाएगा।