फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में बढ़ाएं गश्त, अपराधियों पर रखें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने बुधवार को मिर्जापुर के लालगंज, भदोही के औराई, सोनभद्र के घोरावल व दुद्धी सर्किल में घटी आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचना को पूरी कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सर्किल में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए गश्त बढ़ाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

डीआईजी ने बैठक के दौरान अधिकारियों से शराब, खनन, पशु, वन, भू माफिया आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुुनिश्चित करें। उन्होंने गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की। इसके अलावा थानों में लंबित विवेचनाओं विशेषकर एससी-एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट आदि की समीक्षा भी की। अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि कार्ययोजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचना पूरी करें।
उन्होंने पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जुआ, सट्टा व मादक पदार्थों की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारियों को अभियान चलाने का निर्देश भी दिया। कहा कि संगठित अपराध में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में भ्रमण करते रहें। कहा कि बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। सर्किल के प्रमुख बाजारों में वरिष्ठ अधिकारी अपने नेतृत्व में नियमित पैदल मार्च करते रहें। ताकि धनतेरस, दीपावली पर कोई भी अप्रिय घटना न हो। उन्होंने स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रखने का निर्देश भी दिया। कहा कि अवांछनीय एवं सांप्रदायिक तत्वों पर पैना नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें