फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग क्लास में वारदात: छात्र पर लोहे की रॉड से सहपाठी ने किया ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Thu, 16 Mar 2023 10:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के जमुनहियां के पास एक कोचिंग में बुधवार देर शाम हुए विवाद के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल छात्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई घटना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के जमुनहियां के पास एक कोचिंग में बुधवार देर शाम हुए विवाद के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर लोहे का रॉड से सिर पर हमला कर दिया। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन


गंगाउत निवासी मोहित विश्वकर्मा (16) पुत्र अनीस विश्वकर्मा जमुनहियां स्थित एक कोचिंग में पढ़ता है। बुधवार शाम कोचिंग में एक छात्र ने दरवाजा खोलने के लिए कहा। अनीस ने दरवाजा नहीं खोला तो विवाद हो गया। इस पर विपक्षी छात्र ने लोहे की रॉड से मोहित के सिर पर हमला कर दिया। इससे छात्र घायल हो गया।

पिता ने थाने में दी तहरीर

परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में हालत गंभीर होने पर छात्र को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

पिता अनीश ने तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र ने दरवाजा नहीं खोला तो नेवढ़िया गांव निवासी देवांश तिवारी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीराम ने बताया कि कोचिंग में विवाद के बाद छात्र पर हमला करने वाले आरोपी देवांश तिवारी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कार से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल

संतनगर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास लालगंज-कलवारी सम्पर्क मार्ग पर बाइक सवार कार से टकरा गए। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्सा निवासी रिंकू (18) पुत्र सुर्जबली कोल अपने साथी सुनील (28) पुत्र सुभाष कोल दीपनगर से लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे।

मुस्किरा गांव में एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार से टकरा गए। जिसमें चालक व साथी दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कमल टावरी ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें