पिता अनीश ने तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र ने दरवाजा नहीं खोला तो नेवढ़िया गांव निवासी देवांश तिवारी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीराम ने बताया कि कोचिंग में विवाद के बाद छात्र पर हमला करने वाले आरोपी देवांश तिवारी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
संतनगर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास लालगंज-कलवारी सम्पर्क मार्ग पर बाइक सवार कार से टकरा गए। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्सा निवासी रिंकू (18) पुत्र सुर्जबली कोल अपने साथी सुनील (28) पुत्र सुभाष कोल दीपनगर से लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे।
मुस्किरा गांव में एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार से टकरा गए। जिसमें चालक व साथी दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कमल टावरी ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद