जिगना। विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत में ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 12 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन रविवार को किया गया। ग्राम पंचायत भिलौरा (जिगना बारी) और नेगुराबान सिंह का उद्घाटन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके भारती ने किया। डॉ. भारती ने कहा कि नवीन केंद्रों के खोलने के पश्चात अब समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्र पर प्राप्त हो सकेंगी। गाजीपुर में ग्रामप्रधान शिवलषन बिंद ने उद्घाटन किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर ओमकार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर के प्रभारी डॉ. रत्नाकर मिश्रा, बीसीपीएम अश्वनी श्रीवास्तव, सुजीत मिश्रा आदि मौजूद रहीं।