फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने मंगलवार को ब्लाॅक मुख्यालय पर 1.18 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का एक साथ लोकार्पण किया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉक के पकरी करहट, घसरौड़ी, मनई, मदनपुरा, भभौरा के अलावा अचीतपुर, गोगहरा, देवरीला, मिर्जापुर खुर्द में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया है। इससे पहले चुनार विधायक ने सहिजनी कला नहर पर बनी पुलिया का फीता काटकर लोकार्पण किया। चुनार विधायक ने अचीतपुर पंचायत भवन पर 111 बुजुर्गों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से हर पात्र व्यक्ति को लाभ हो रहा है। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं बाजार वासियों के साथ ब्लाॅक सभागार में बैठक कर सड़क चौड़ीकरण एवं कन्या डिग्री काॅलेज की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण के संबंध में विचार-विमर्श किया।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके पांडेय ने कहा कि जिन लोगों ने भूमि अभिलेख अब तक जमा नहीं किया है, वे जमा कर दें। ताकि मुआवजा आदि की प्रक्रिया पूरी हो सके। ब्लाॅक प्रमुख मंजू सिंह, बीडीओ रक्षिता सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख आनंद सिंह बंटू, मन्ना सिंह, चंदन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें