मिर्जापुर। सोमवार को देर शाम आए आंधी व पानी के बीच कई स्थानों लोगों की मड़ई व टीन छप्पर हवा में उड़ गए। रुक-रुक कर तेेज हवाओं के झटके से कई वृक्ष जड़ से उखड़ गए वहीं कहीं-कहीं पेड़ की डालियां टूटकर गिरने से बिजली के खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए।
बे-मौसम आए आंधी व पानी से खेत और खलिहानों में मड़ाई के लिए काटकर रखे गेहूं फसल भींग जाने से किसान भी पसोपेश में पड़ गए। अधिकांश स्थानों पर कुछ देर तक हुई वर्षा और आए आंधी से आम के फसल को भी भारी क्षति पहुंची। जिगना, भोर क्षेत्र मे आई आंधी-पानी से लोगों के मडई व छप्पर उड़ गए। मड़ाई कर खलिहान मे रखे गेहूं के भूसे व फसल पानी से भीग गए। आंधी के चलते कुशहा मे एक विशाल पेड़ मकान पर गिर पड़ा जिससे भोलानाथ का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली का तार टूट जाने से गांव में अंधेरा छा गया।