फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग में सराबोर रहे युवा संग बच्चे

Sat, 07 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगो का त्योहार होली जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। महिला-पुरुष संग बच्चाें और युवाओं ने एक दूसरे को रंग से सराबोर कर जमकर मस्ती किया।
विज्ञापन


सांयकाल हर उम्र के लोग नए-नए परिधान पहनकर एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पुलिस की जीप दिन भर चक्रमण करती रही।

होलिका दहन के साथ ही होली के हुड़दंग का सिलसिला शुरू हो गया, जो शुक्रवार दोपहर बाद तक चलता रहा। सुबह से ही बच्चे रंग और पिचकारी लेकर होली खेलने के लिए मचलने लगे थे। नगर क्षेत्र में युवा बच्चे टोली बनाकर अपने  िमत्रों  के घर होली खेलने पहुंचे, जहां उनका स्वागत स्वादिष्ट गुझिया, पापड़, चिप्स सहित तरह-तरह के लजीज व्यंजनाें से किया गया। समूह में होली खेलने निकले लोग नगर भ्रमण कर होली का भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन


लोग लाल, पीला, हरा, गुलाबी और हरे रंग से सराबोर नजर आए। नगर के कई इलाकाें में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अधिकांश लोगाें ने अपने चेहरे पर सफेद और पीले रंग का वार्निश चढ़ा लिया था, जिससे रासायनिक रंगाें का दुष्प्रभाव उनके चेहरे पर ना पड़े।

बच्चे अपने घरों के बारजे और छताें से पिचकारी में रंग भरकर लोगों के उपर डालकर खुशी से उछल रहे थे, वहीं महिलाएं घर पर लजीज पकवान बनाने में मशगूल रहीं और घर पर आने वाले मेहमानों की खातिरदारी में व्यस्त दिखीं।
विज्ञापन


होली खेलने के बाद सांयकाल बच्चों सहित बड़ाें ने नए-नए परिधान पहनकर लोगाें के माथे पर अबीर का तिलक लगाया और गले मिलकर शुभकामनाएं दी।  नगर के प्रमुख चौराहाें पर एकत्रित लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए होली गीताें पर थिरकते नजर आए। देर रात तक नगर में खाने-खिलाने और मिलने-जुलने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें