फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तिलक में शामिल होकर घर जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। रानीबाग–जमालपुर रोड स्थित जय पट्टी गांव के पास रविवार की रात साढ़े 10 बजे तिलक समारोह से लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित प्रजापति ने बताया कि जमालपुर कस्बा निवासी विवेक मौर्या (22) एवं हसनैन (23) रविवार की रात नारायनपुर से एक ही बाइक से दोस्त के तिलक में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान जय पट्टी गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सीएचसी जमालपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें