फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में एक पक्ष ने डीएम दूसरे ने एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार में जमीन पर कब्जे का मामला सोमवार को मुख्यालय पर पहुंच गया। परिवार के ही दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है। इसमें एक पक्ष ने जमीनी खाली कराकर दूसरे को बेच कर कब्जा कराया तो पूर्व से कब्जा परिवार के सदस्य ने जमीन को अपना बताते हुए डीएम कार्यालय पर विरोध जताते हुए अनशन किया। वहीं, दूसरे पक्ष ने जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार निवासी प्रिया चौरसिया पत्नी दीपक चौरसिया, व विनोद चौरसिया, वंशु गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। बताया कि वंशु औन विपक्षी एक ही खानदान के है। वंशु गुप्ता की आबादी की जमीन पर विपक्षी ने पांच लाख में सौदा किया। विपक्षी आबादी की भूमि पर बने मकान पर कब्जा करने लगे। मामला चौकी पहुंचा तो तीन माह पांच लाख रुपये देकर जमीन बैनाम करने पर विपक्षी राजी हो गया। तीन माह बितने पर जमीन न देने पर वंशु ने जमीन प्रिया चौरसिया के नाम बैनामा कर दिया। विपक्षी को हटाकर मकान पर कब्जा दिलाया। विपक्षी मकान से जबरदस्ती कब्जा कर रहे है। विरोध करने पर धरने पर बैठ गए। मांग किया कि मामले की जांच की कार्रवाई की जाए। वहीं विपक्षी विद्या देवी जो सोमवार को कलेक्ट्रेट पर परिवार के साथ अनशन पर बैठ गई। उसका आरोप है कि विपक्षी ने उसके मकान बैनामा कराकर दूसरे को बेच दिया है। मकान खरीदने वाले जबरदस्ती मकान खाली करा रहे है। विपक्षी मकान पर कब्जे के लिए उसके परिवार के सदस्यों की पिटाई किया। प्रार्थना पत्र थाने व चौकी देने पर कार्रवाई नहीं की गई। मांग किया किया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें