फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय भवन में करेंट उतरने से अफरा-तफरी

Sun, 24 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड जमालपुर के तेतरिया खुर्द स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 11 हजार वोल्ट की लाइन स्कूल के छत के उपर जाने से तार ढीला होने से करेंट विद्यालय भवन में उतर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में भेजा गया। घटना की जानकारी एसडीएम चुनार व विद्युत विभाग के अधिकारियाें को दी गई। विद्युत विभाग ने लाइन को काट दिया। पूर्व प्रधान के लड़के ने लाइन को जोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणाें ने विद्यालय में ताला बंद कर दिया। चेतावनी दिया कि जब तक विद्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर व विद्युत तार नहीं हटाया जाएगा तब तक बच्चे पढ़ने नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान लोरिक यादव का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन ट्रांसफार्मर व तार नहीं हटवाया जा रहा है। बीईओ संजय यादव ने कहा कि पूरे जमालपुर में 29 विद्यालय ऐसे हैं जिसके उपर से तार गुजरा हुआ है, जिसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गई है।
इस विद्यालय में शनिवार को जो घटना घटी है, उसके बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, ऐसी में अब बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में ही पढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें