फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो की जान गई

Tue, 28 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मवइया गांव के पास औराई मार्ग पर सेामवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों ही बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन


भदोही जिले के कमरिया क्षेत्र के दलपत गांव निवासी शशिकांत (20) अपने दो साथियों गांव के ही नीरज गुप्ता (21) और नीरज प्रजापति (20) के साथ मिर्जापुर  एक रेस्टोरेंट से कुछ खाने की चीज लेने जा रहे थे। जैसे ही मवइया गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी किशोरी लाल (60) था। 
 
टक्कर इतनी तेज थी कि किशोरी लाल और शशिकांत की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल नीरज गुप्ता और नीरज प्रजापति को जिला अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में घायलों का हाल जानने एडीएम विजय बहादुर और एसपी सिटी अशोक शुक्ला भी पहुंचे थे। कहा कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें