फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅटो-बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, नौ घायल 

Fri, 15 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के शर्मा मोड़ तिराहे के पास बुधवार की शाम आटो व बोलेरो की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि आठ लोगों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

बता दें कि अहरौरा से एक आटो सवारियों को लेकर अदलहाट आ रहा था। आटो में कुल 12 लोग सवार थे। \

बुधवार की शाम पांच बजे आटो जैसे ही अदलहाट थाना क्षेत्र के शर्मा मोड़ के पास पहुंचा कि सोनभद्र से वाराणसी जा रही बोलेरो ने पास लेते समय टक्कर मार दिया। जिससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। 

 आटो पलटते ही उसमें सवार सत्तार 60 वर्ष निवासी कौड़िया कला अदलहाट की मौत हो गई जबकि मुमताज 42 निवासी बुढ़ादेयी अहरौरा, बसंतराम 48 वर्ष निवासी बैरमपुर अहरौरा, उषा देवी 35 वर्ष पत्नी सुदर्शन निवासी शेखवा अहरौरा, राधिका 45 वर्ष पत्नी सदाफल निवासी मननिया अहरौरा, बबलू 58 वर्ष निवासी मानिकपुर अदलहाट, हबीबुनिशा 25 वर्ष पत्नी रिजवान व उसकी बेटी सहाना पांच वर्ष निवासिनी कौड़िया कला अदलहाट, गफूर 23 वर्ष व उसकी पत्नी सीमा 21 वर्ष ंनिवासी बुढ़ा देई अहरौरा घायल हो गए थे। घायलों में से एक को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें