फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान की हत्या

Sun, 27 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में शुक्रवार की देर रात पूर्व प्रधान की घर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी होने पर शनिवार सुबह ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस के यह कहने कि पूर्व प्रधान की हत्या नहीं, बल्कि दुर्घटना में मौत हुई है, लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और वे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


वहां से खदेड़े जाने पर ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मिर्जापुर-औराई मार्ग को पुराने बाड़ा के पास  ढाई घंटे जाम कर दिया।

पूर्व प्रधान की पत्नी कुंता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। देर रात एसपी ने चील्ह थाने के दारोगा ननकु राम को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही एसओ को चेतावनी भी दिया है।

चील्ह बाजार निवासी झन्नूराम निषाद (55) को शु्क्रवार की रात कुछ लोगों ने फोन कर दावत पर बुलाया था।

देर रात लौटते समय कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश में घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर गली में झन्नूराम के सीने में गोली मार दी और फरार हो गए।

रात करीब साढ़े बारह बजे रास्ते से गुजर रहे एक युवक ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस झन्नू को जिला चिकित्सालय ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह खबर लगते ही ग्रामीण थाने का घेराव कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि झन्नू राम की मौत दुर्घटना में हुई है तो ग्रामीण नाराज

हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लाठी भांज कर सबको खदेड़ दिया। उधर, पंचायत चुनाव लड़ने वाले कई उम्मीदवार गांव में पहुंचे और लोगों के साथ मिर्जापुर-औराई मार्ग को पुराने बाड़ा के पास जाम कर दिया।

सुबह करीब सात बजे से साढ़े नौ बजे तक मुख्य मार्ग जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, थाने के एक दरोगा के निलंबन तथा जमीन एवं मुआवजा देने की मांग की।

पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ सदर रामनाथ वर्मा, चील्ह थानाध्यक्ष राजाराम, कटरा  कोतवाली डीपी शुक्ला आदि ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें