फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतगणना में भी विमला जीती

Thu, 03 Aug 2017 12:26 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
विजेता प्रधान विमला देवी।
विज्ञापन
लालगंज। उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में बुधवार को मेढ़रा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए पुनर्मतगणना कराई गई, जिसमें एसडीएम लल्लन राम ने मतों की गिनती के बाद विमला पाल को 11 मतों से पुन: निर्वाचित घोषित किया। पुनर्मतगणना के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था रही।  लालगंज विकास खंड के मेंढरा ग्राम पंचायत की प्रधान पद पर वर्ष 2015 में चुनाव हुआ था। पंचायत चुनाव में 12 मतों के अंतर से विमला पाल निर्वाचित हुई थीं, जिसके विरुद्ध निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीता देवी ने उपजिलाधिकारी न्यायालय मे पुनर्मतगणना कराने की मांग किया था। उन्होंने पूर्व में मतगणना में धांधली किए जाने की आशंका प्रगट किया था, जिसकी सुनवाई करते हुए तत्कालीन उपजिला मजिस्ट्रेट बागीश शुक्ला ने 20 जुलाई 2017 को दिए आदेश में दो अगस्त को पुनर्मतगणना कराने का आदेश दिया था। पुनर्मतगणना में भी विमला पाल को 11 मतों के अंतर से ग्राम प्रधान के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें