लायंस स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते खिलाड़ी, स्रोत विद्यालय
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को कबड्डी बालक वर्ग में सुभाष हाउस को प्रथम स्थान मिला। अटल हाउस रनर अप रहा।
सीनियर छात्रों ने परेड और बैंड की अद्भुत प्रस्तुति दी। स्कूल सॉन्ग विद ड्रिल के बाद कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, टग आफ वार बालक और बालिका और क्रिकेट का आयोजन किया गया।
खो-खो बालिका में सुभाष हाउस प्रथम और अटल रनर अप रहा। वॉलीबॉल बालक वर्ग में गांधी हाउस प्रथम तथा अटल हाउस रनरअप रहा। टग आफ वार बालिका में सुभाष हाउस प्रथम तथा गांधी हाउस रनरअप रहा।
टग ऑफ वार बालक में अटल हाउस प्रथम तथा शास्त्री हाउस रनर अप रहा। विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को ट्रॉफी और अन्य विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह विद्यालय पूरे जनपद में बच्चों की शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभाते आया है।
लायंस स्कूल के प्रबंधक विश्वनाथ अग्रवाल ने कहा कि लायंस स्कूल अपना वार्षिक उत्सव स्पोर्ट डे के रूप में मनाता आया है। प्रधानाचार्य डॉ. एनके पांडेय ने छात्रों और शिक्षकों के कठिन मेहनत की प्रशंसा की। उप प्रधानाचार्य विनय अग्रवाल ने आभार जताया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान जया पांडेय, राजेश अग्रवाल, पूर्व सीईओ संगमलाल अग्रवाल, उमाशंकर पांडेय, माया मिश्रा आदि थे।