फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज दो साल में दरक गया पुल

Sat, 13 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
पुल पर दरार
विज्ञापन
क्षेत्र के दवरिया मनई मार्ग पर बना भोका नाला पुल निर्माण के दो वर्ष बाद ही खस्ताहाल हो गया है। भोका नाला पुल के बीच में दरार पड़ गई है। पुल में दरार पड़ने से राहगीरों को आवागमन के दौरान ढहने का डर बना रहता है। पुल निर्माण के दौरान ही मानकों की अनदेखी की गई थी।
विज्ञापन



विकास खंड जमालपुर के देवरिला मनई मार्ग पर भोका नाला पर पुल का निर्माण बीते वर्ष 2013 में क्षेत्र पंचायत निधि से कराया गया था। उस समय पुल निर्माण में लगभग सात लाख का खर्च आया था। पुल निर्माण के दौरान प्रयोग सामानों की गुणवत्ता काफी खराब थी, जिसके चलते पुल बीच से फट गया है। निर्माण के दो वर्ष बाद रही पुल की हालत जर्जर हो गई। वहीं पुल के फटने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।

क्षेत्र के मनई, भुलौरी, ढोलवासपुर, गोगहरा, गौरी, भभौरा, ककरही, देवरिला आदि गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है, पुल के टूटने से आवागमन प्रभावित होगा। क्षेत्र के लोगों द्वारा कई बार अनियमितता की जांच की मांग की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण विजय प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, सुनील सिंह, रमेश सिंह, अखिलेश सिंह, अवधेश सिंह, सोना यादव, मनोज द्विवेदी आदि ने जिला प्रशासन से इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें