फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में तैनात प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी कुरेंद्र पाल का बुधवार को देर रात निधन हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके शव को लखनऊ स्थित उनके आवास ले जाया गया। जब सुबह लोगों को प्रभारी डीपीआरओ के निधन की जानकारी मिली तो प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हो गए। कई स्थानों पर शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात 10:30 बजे एडीपीआरओ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण और दवा के बाद उनको आराम हुआ तो वे घर चले गए। देर रात करीब एक बजे फिर से अचानक प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी कुरेंद्र (53) की तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर उनकी पत्नी रेखा देवी ने अर्दली अशोक कुमार को फोन पर सूचना दी। रात में पहुंचा अर्दली अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी के निधन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा व अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। सहायक जिला पंचायत राज्य अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीर घर ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से प्रभारी डीपीआरओ का शव लखनऊ स्थित उनके आवास भेज दिया गया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। एडीपीआरओ से एक पुत्र शशांक (23) है।
उधर, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी कुरेंद्र पाल के निधन पर बृहस्पतिवार को विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, डीएम, सीडीओ, एडीएम व अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। डीपीआरओ कार्यालय में भी शोक सभा हुई।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति ने पैरियाटोला स्थित कैंप कार्यालय में प्रभारी डीपीआरओ के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान अनूप कुमार दुबे, राकेश तिवारी, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे। सिटी ब्लाॅक में बीडीओ शरद कुमार सिंह, एडीओ पंचायत केके सिंह ने अपने-अपने कार्यालयों में प्रभारी डीपीआरओ के निधन पर शोक जताया। इस दौरान ज्वाइंट बीडीओ शशिकांत पांडेय, एडीओ आईएसबी इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे। ब्लॉक मुख्यालय छानबे पर ग्राम प्रधान संगठन व ब्लॉक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रभारी डीपीआरओ के निधन पर शोक जताया। इस दौरान संतोष कुमार तिवारी, विनोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें