फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाधिवक्ता का किया स्वागत, बताई समस्याएं

Fri, 01 May 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महाधिवक्ता उ.प्र. कमरुल हसन सिद्दीकी का गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार व होटल में समारोह के दौरान स्वागत किया गया।
विज्ञापन


 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से संघ सभागार में तथा लालडिग्गी स्थित होटल में आयोजित समारोह के दौरान महाधिवक्ता का स्वागत हुआ।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से संघ सभागार में आयोजित समारोह के दौरान महाधिवक्ता का अधिवक्ताआें ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

श्री सिद्दीकी के साथ एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट नैनी इलाहाबाद के डायरेक्टर प्रो. कलीम भी आए थे। बार की तरफ से अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, सचिव दिनेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता अमानुल्ला अंसारी तथा अपर शासकीय अधिवक्ता रविंद्र शुक्ल ने श्री सिद्दीकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा अधिवक्ता महमूद हसन ने प्रो. कलीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

संघ के अध्यक्ष व सचिव ने अधिवक्ताआें की समस्याआें से श्री सिद्दीकी को अवगत कराते हुए संघ की तरफ से मांग पत्र प्रस्तुत किया। श्री सिद्दीकी ने अधिवक्ताओं की समस्याआें को उच्च न्यायालय एवं उ.प्र. शासन को अवगत कराए जाने का आश्वासन दिया तथा ई-लाइब्रेरी संघ में दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मिर्जापुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के तहत नगर के लालडिग्गी स्थित एक होटल में आयोजित समारोह के दौरान महाधिवक्ता उ.प्र. कमरुल हसन सिद्दीकी का माल्यार्पण का स्वागत किया गया। इस दौरान मो. एजाज खां, मो. बख्तियार, डा. कलीम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें