समाजवादी पेंशन योजना, सड़क व नाली निर्माण, छुट्टा पशुओं को पकड़ने आदि में अनियमितता के विरोध में जनहित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घंटाघर स्थित नगर पालिका कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। कार्यकर्ताओं ने ईओ संजय कुमार को पत्रक भी सौंपा।
अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना का सत्यापन करने में पालिकाकर्मी लापरवाही कर रहे। जिसके कारण योजना में अपात्रों का चयन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर में सड़क, नाली, आरसीसी और खड़जों के निर्माण में ठेकेदारों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए मानक के विपरीत काम कराया जा रहा है।
पत्रक देने वालो में अयूब, चांद बाबा, सरफराज, झब्बू लाल मौर्या आदि शामिल रहे।