इमानुएल चर्च परिसर में सोमवार को ईस्टर मेले का आयोजन किया गया।
इमानुएल चर्च की सजावट आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
परिसर में तरह-तरह की दही-बड़ा, छोला-फ ुलकी, चाट-पकौड़े की दूकानाें पर ग्राहकाें की भीड़ जुटी रही। लोगों ने गले मिल कर एक-दूसरे को ईस्टर की बधाई दी।
पादरी सुरेश मसीह ने देश में सौहार्द व खुशहाली की कामना करते हुए बताया कि जो ईस्टर मेला प्रेम का संदेश देता है। उन्हाेंने कहा कि ईस्टर मेला का मकसद है कि लोग एक साथ मिल कर आगे बढ़ें।
प्रभु यीशु मसीह का जो संदेश है, उसे अपने जीवन में उतार कर समाज को विकास की ओर अग्रसर करें।
इस दौरान बाबू भाई, दीपाली, संतोष लाल, छोटू तेहरे, एलन वाकर, कुसुम साइलेस, अनुराग जोंस, बिट्टू हंसदा, पीएस जोब, विमलेश सिंह, मौली डेविड सहित मसीही समुदाय के लोग मौजूद रहे।