फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमिलिया-भुड़कुड़ा मार्ग गड्ढे में हुआ तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायनपुर को जोड़ने वाली इमिलिया बाजार से भुड़कुड़ा मार्ग पूरी तरह से गढ्ढा में तब्दील हो गया है। गड्ढायुक्त व कीचड़युक्त सड़क पर ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है। दुर्गा मंदिर के आगे से लेकर बभनी गांव तक हालत काफी खराब है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मार्ग पर काफी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मामूली बरसात में सड़क की हालत नारकीय हो जाती है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क की मरम्मत के लिए ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल से अवगत कराया था। ऊर्जा राज्य मंत्री के आश्वासन के बाद भी सड़क की हालत ज्यों कि त्यों बनी हुई है। इस संबंध में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान अतरौली खुर्द मुन्नी देवी के पति संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जल निकासी के लिए नाली बनाई गई थी। लेकिन नाली पर अतिक्रमण के चलते जाम हो गयी है। सुरेश सिंह, अवधेश कुमार सिंह, डॉ अमरेश सिंह, प्रकाश मौर्या, अरुण सिंह, चंद्रशेखर पाल, चंद्र कुमार मौर्या, धीरेंद्र कुमार, पप्पू पांडेय, अतुल मिश्रा सहित अन्य लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासन से सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें