विंध्याचल में स्काउट को प्रशस्ति पत्र देते जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। नवरात्र मेले में विंध्याचल में चल रहे सेवा शिविर का समापन बुधवार को हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला मुख्य आयुक्त मायाराम ने स्काउट को सेवा कार्य के माध्यम से अपने अंदर संस्कार और नैतिकता लाने की नसीहत दी। छात्रों को अनुशासित रह कर शिविर में किए गए सेवा के माध्यम से सीखे गए आचरण को घर पर प्रदर्शित करने को कहा।
समापन पर जिला आयुक्त स्काउट बेचैन सिंह ने छात्रों में पढ़ाई के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए स्काउट को अपनाने पर बल दिया। जिला सचिव महेंद्र नाथ ने छात्रों को अनुशासित रहकर कार्य करने की सलाह दी। सेवा शिविर में आठ विद्यालय के 100 स्काउट ने प्रतिभाग किया। सेवा शिविर में स्काउट ने प्यासे शिविरार्थियों को पानी पिलाने, विकलांगों को ट्राई साइकिल में बैठाकर दर्शन कराने, भूले भटके को उनके परिजनों से मिलाने जैसे कार्य करके नैतिकता के गुण को अपनाने का कार्य किया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप शुक्ल, जिला गाइड कैप्टन सत्यंवदा, मेला प्रभारी अखिलेश्वरपति त्रिपाठी, भगवती प्रसाद ने संबोधित किया। इस दौरान सहायक सचिव मनोज नीलम, संचालन मुकेश कुमार ने किया। सुरेंद्र सिंह, अशोक पांडेय, संत कुमार, अमरेश तिवारी, कैलाश गौतम, प्रकाश चंद्र आदि थे।