मिर्जापुर। परिवहन विभाग ने रविवार को डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाया। सात बसों को सीज कर दिया।
दरअसल परिवहन विभाग का काम है कि वह अवैध और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें, पर पिछले एक-दो वर्षों में ऐसे वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। परिवहन विभाग सब कुछ जानते हुए भी मौन बना था। रोडवेज के अधिकारी परिवहन विभाग का साथ न मिलने के कारण इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब अवैध स्टैंड और अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया तो अब कार्रवाई शुरू हो गई है। एआरएम रोडवेज हरिशंकर पांडेय ने सात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किया। एआरएम रोडवेज ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारी के साथ प्रयागराज रूट पर चलने वाली चार डग्गामार, जौनपुर रूट की दो और एक बस नागपुर से वाराणसी जा रही बस को सीज किया गया। नागपुर से आ रही बस में 10 क्विंटल आम लदा था। अवैध डग्गामार बसों पर कार्रवाई जारी रहेगी।