मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ इलाके में अवैध शराब के अड्डो पर पुलिस द्वारा शुक्रवार को छापेमारी किया। जिसमें अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र में बढ़ते नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा हर संभव कोशिश किया जा रहा है, पर अवैध नशा कारोबारियों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने में पुलिस सफल नहीं हो पा रही है। स्थानीय पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर वर्षों से अवैध नशा के धंधे को अंजाम दे रहे। नशा माफियाओं पर लगाम लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। जबकि नशे की जद में आकर न केवल क्षेत्र के युवा बर्बाद हो रहे हैं, बल्कि सामाजिक बुराइयां भी बढ़ रही हैं। जिस पर लगाम लगाने के लिए सीओ आपरेशन अजय कुमार राय के नेतृत्व में मड़िहान थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह राजगढ़ चौकी प्रभारी अमरजीत चौहान दर्जनों पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार को अचानक कंजड़ बस्ती में घुसे, जगह जगह गड्ढे में रखे लगभग 150 किग्रा लहन नष्ट किया। 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ शिवशंकर पुत्र चरन सिंह को गिरफतार कर लिया। पुलिस टीम को देखते ही कंजड़ बस्ती में अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान चौकी प्रभारी ने कंजड़ बस्ती के लोगों को आगाह करते हुए चेताया कि अगर देशी शराब बनाने की शिकायत मीली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।