फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने है तो 28 दिन में लगेगा कोविशील्ड का दूसरा डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीके के दूसरे डोज में अंतर के चलते विदेश जाने वाले कई लोगों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद लगती है पर विदेश जाने वालें के लिए दूसरी डोज 28 दिन बाद ही लगाई जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से जारी श्रेणी में होना जरुरी है। जो उस श्रेणी में आएंगे उन्हें ही 28 दिन में कोविशील्ड का दूसरी डोज लगेगी।
विज्ञापन

जिले में इस समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो तरह के टीके लगाए जा रहे है। इसमें एक कोवैक्सीन है और दूसरा कोविशील्ड है। कोवैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद दूसरी डोज 28 दिन बाद लगती है। पहले कोविशील्ड का भी दूसरी डोज 28 दिन बाद लगती थी, पर नए रिसर्च के बाद दूसरे डोज का समय बढ़ा कर पहले 44 फिर 84 दिन कर दिया गया है। विदेश जाने वाले लोगों को टीके का दोनों लगवाना जरुरी है। ऐसे में कोविशील्ड का दूसरी डोज 84 दिन बाद लगने के कारण विदेश जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने विदेश जाने वाले लोगों को कोविशील्ड का दूसरी डोज लगवाने के समय की बाध्यता 28 दिन कर दिया है। इस इसके लिए श्रेणी निर्धारित है। तीन श्रेणी में शामिल लोगों को ही 28 दिन बाद कोविशील्ड की दूसरी डोज लगेगी। इसमें विदेश में पढ़ाई कर रहे, विदेश में नौकरी कर रहे और ओलंपिक टोक्यो में जाने वाले लोगों को ही टीके का दूसरी डोज 28 दिन बाद लगेगी। जरुरी कागजात लाने पर उनको दूसरा डोज 28 दिन बाद लगाया जाएगा। अब तक विदेश जाने वाले चार लोगों को टीके का दूसरा डोज 28 दिन बाद लगाया जा चुका है।
...................................................
15 हजार 365 को लगा कोविड का टीका
18 प्लस में 10 हजार 344 युवाओं ने लगवाया टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को 15 हजार 344 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 18 प्लस के 10 हजार 344 युवाओं ने टीका लगवाया। सोमवार से एक जुलाई से गांव-गांव लगने वाले टीकाकरण अभियान के तहत चार ब्लाकों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कैंप लगाया गया। बुधवार को कैंप में काफी संख्या में ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया। इससे पहले ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरुक किया गया था। पायलट प्रोजेक्ट चील्ह, पड़री, सीखड़ और जमालपुर में 40 टीमों ने टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को जिला महिला अस्पताल में महिलाओं के लिए बने बूथ पर 40 महिलाओं को टीका लगाया गया। विदेश जाने वाले लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया। वर्क प्लेस चुनार में 418 और मिर्जापुर में 175 को टीका लगाया गया। 10 हजार 344 युवाओं ने टीका लगवाया। इसके अलावा 45 प्लस में 4424 कोविशील्ड का प्रथम डोज, 361 द्वितीय डोज लगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में चील्ह पीएचसी में 659, गुरुसंडी पीएचसी में 512, विजयपुर में 643, पड़री पीएचसी में 1055, कछवां पीएचसी में 868, सीखड़ पीएचसी में 1153, जमालपुर पीएचसी में 1298, चुनार में 835, लालगंज में 120, हलिया में 1256, पटेहरा में 543, राजगढ़ में 578, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 824 को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा इन स्थानों पर 45 प्लस वालों को भी टीका लगा।
विज्ञापन

...............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें