फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 24 घंटे में नहीं उतरवाया बिना क्लैपर वाला घंटा तो पंडा समाज करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
विंध्य पंडा समाज का पत्र।
विज्ञापन
- श्री विंध्य पंडा समाज ने दिया अल्टीमेटम, परिसर में चस्पा किया आदेश पत्र
विज्ञापन

मिर्जापुर। जल्द ही विंध्याचल मंदिर में लगे विशालकाय घंटे पुराने अंदाज में नाद करते नजर आएंगे। बुधवार को श्री विंध्य पंडा समाज ने पत्र जारी कर बिना क्लैपर (ललरी) वाले घंटों से जुड़े तीर्थपुरोहित और यजमानों को उसे 24 घंटे में उतारने का निर्देश दिया है। इससे संबंधित पत्र परिसर में जगह जगह चस्पा किया गया है। इतना ही नहीं पंडा समाज ने चेतावनी दी है कि अगर क्षतिग्रस्त घंटों को निर्धारित समय में नहीं उतारा गया तो पंडा समाज उसे उतरवा लेगा और उसकी जगह नए घंटे लगवाएगा जो नाद करते हैं।
विज्ञापन

विंध्याचल मंदिर के गर्भगृह व जाने वाले रास्तों पर लगे क्षतिग्रस्त घंटों पर बुधवार को विंध्य धाम के घंटे हुए मौन, किसी के क्लैपर निकाले, किसी के बांधे शीर्षक से अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसको संज्ञान में लेते हुए श्री विंध्य पंडा समाज ने मंदिर परिसर में बुधवार को जगह जगह आदेश पत्र चस्पा कराए। पत्र में कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर क्षतिग्रस्त घंटो को संबंधित तीर्थपुरोहित, यजमान उतरवा ले और उसे दुरुस्त कराए। नहीं तो पंडा समाज उसे खुद उतरवा लेगी और उसकी जगह नए घंटे लगाए जाएंगे। पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि सभी को सूचित किया गया है कि क्षतिग्रस्त घंटे उतरवा लिए जाएं। मंदिर में जल्द ही नाद करने वाले घंटे नजर आएंगे। इसी प्रकार पंडा समाज के मंत्री भानु पाठक ने कहा कि घंटा अगर नाद न करे तो फिर क्या मतलब। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर खराब घंटे उतरवाकर उन्हें दुरुस्त नहीं किया जाता है तो उसे पंडा समाज उतरवा लेगा और जिम्मेदार संबंधित लोगों की होगी। खराब की जगह नए घंटे लगाए जाएंगे। बता दें कि बुधवार को प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक बिना क्लैपर वाले घंटे और उससे होने वाली समस्या पर खबर प्रकाशित हुई थी। घंटे तो लगे हैं पर उनके अंदर नाद करने वाली वस्तु ही गायब है। गर्भगृह तक में घंटो को बांध कर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें