नवीन मंडी परिसर में यदि किसी के भी पालतू मवेशी घुसे तो मंडी परिषद उसे हिरासत में ले लेगा। मालिक से एक हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद ही पशुओं को छोड़ा जाएगा। 24 घंटे के अंदर यदि पशु पालक छ़ुड़ाने नहीं आता है तो फिर ऐसे पशुओं को नगर पालिका को सुपुर्द कर दिया जाएगा। मंडी सचिव धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया मंडी परिषद परिसर में आए दिन पालतू गाय, भैंस, बकरी, सूअर सहित अन्य जानवर परिसर में पहुंच जाते हैं। इससे व्यापारियों को दिक्कत होती है। संवाद