लालगंज। खंड विकास कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को बीडीओ ने तकनीकी सहायक व अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी रमाकांत ने कहा कि 2020 और 21 की लंबित योजनाएं चिन्हित करके पूरी उसे कराएं। विकासखंड के 53 ग्राम सभाओं में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी खंड विकास अधिकारी रमाकांत ने लिया। ग्राम वार विवरण में संबंधित कर्मचारियों को योजनाओं के संदर्भ में तेजी लाने के लिए जहां निर्देश दिया वहीं लापरवाही पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह बैठक विकास से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के साथ कार्य में तेजी लाने के लिए की गई है। मुख्य मुद्दे के रूप में आवास, शौचालय व मनरेगा से संबंधित योजनाएं चर्चा के केंद्र में बनी रही। खासकर उन्होंने अधूरी योजनाओं को तय समय में पूरा करने का आदेश दिया। बैठक में जयप्रकाश नारायण, राजेश मिश्रा, सतेंद्र मिश्रा , फूलचंद सिंह, शंभू प्रसाद पांडेय, सीताराम गुप्ता ,जयप्रकाश तिवारी मौजूद रहे।