फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के चरखहा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में बड़ेर पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर विवाहिता ने जान दे दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को सूचना दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न में हत्या कर फंदे पर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा दीपनगर निवासी छोटेलाल ने अपनी पुत्री चंदा (21) की शादी तीन वर्ष पूर्व लालगंज थाना क्षेत्र के चरखहा गांव में हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह चंदा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर जान दे दिया। सुबह खपरैल के मकान में कब्जे पर लटककर जान दे दिया। खपरैल के मकान में उसका शव लटकता देख परिवार में हलचल मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर सूचना मायके वालों को दिया। वहीं महिला के पिता छोटेलाल ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज न देने पर मारकर फंदे पर लटका दिया। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। सूचना पर मौके पर लालगंज सीओ उमाशंकर और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सीओ लालगंज उमाशंकर ने बताया कि फंदे पर लटकी विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें