फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरकर मृत व्यक्ति की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्टेशन मार्ग पर बुधवार को सड़क पर चलते समय गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसकी शुक्रवार की शाम शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों अदलहाट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मार्ग नरायनपुर बाजार में पैदल जा रहा एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिरकर अचेत हो गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी थी। शुक्रवार को तीन दिन पूरे होने वाला था। इस बीच लापता होने से परेशान परिजनों को सोशल मीडिया से सूचना मिली। बाद में उसकी शिनाख्त फोटो के आधार पर बबलू राजभर (38) निवासी खोचवा थाना भेलूपुर वाराणसी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बबलू पैदल ही अहरौरा के मां भंडारी देवी मंदिर दर्शन करने निकले थे। वहां से पैदल लौटते समय रास्ते में गिर गए। बबलू तीन भाइयों मेें सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें