फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी एक्ट लागू करवा के ही दम लूंगी : पल्लवी

विज्ञापन
कलवारी में सिराथू विधायक का स्वागत एवं अ​भिनंदन करते अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ता।-सोशल मीडि
विज्ञापन
-रामलीला मैदान में अपना दल कमेरावादी के मंडलीय समता सम्मेलन में बोलीं सिराथू विधायक
विज्ञापन


कलवारी, मिर्जापुर। सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने रविवार को कहा कि पिछड़े और दलितों के हितों की रक्षा के लिए यूजीसी एक्ट लागू करवा के ही दम लूंगी। वह क्षेत्र के रामलीला मैदान में अपना दल कमेरावादी के मंडलीय समता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं। उनके साथ इं. पारुल पटेल भी थीं। संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर व अपना दल कमेरावादी पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चिलचिलाती धूप में उमड़े कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर विधायक गदगद रहीं।
विज्ञापन

सिराथू विधायक ने कहा सरकार यूजीसी एक्ट को लागू करने से घबरा रही है। अपना दल कमेरा वादी पार्टी यूजीसी एक्ट लागू करवा के ही दम लेगी। अध्यक्षता विंध्याचल मंडल अध्यक्ष सीडी पटेल व संचालन एडवोकेट अर्जुन सिंह पटेल ने किया। इस दौरान मिथिलेश पटेल, अर्जुन पटेल, राधा रमन सिंह, पप्पू पटेल, सुशीला, संजय पटेल, शांति भारती, रामधनी पटेल, जितेंद्र पटेल, गंगेश्वर पटेल आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें