फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में सुबह से शाम तक लटका रहा ताला

Thu, 03 Sep 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय संघ एनएफपीई और एफएनपीओ के आह्वान पर बुधवार को संघ से जुड़े मिर्जापुर मंडल के सभी डाक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के तहत प्रधान डाकघर सहित मिर्जापुर व सोनभद्र के सभी डाकघर बंद रहे। जिससे सुबह दस बजे से डाक घरों में ताला लटके रहने से कार्य प्रभावित रहा। सुबह प्रधान डाकघर परिसर में शहरी क्षेत्र के एकत्रित हुए कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों के समर्थन में केंद्र सरकार के विरुद्घ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान बारह सूत्री मांग रखी गई। मांगों में नये पदों के सृजन पर से रोक हटाने, सभी भावी पदों को भरने, श्रमिक विरोधी नीति समाप्त करने, पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने, निजीकरण की व्यवस्था समाप्त करने की मांग शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके पूर्व डाक कर्मियों ने जुलूस निकाला जो प्रधान डाकघर से होते हुए घुरहूपट्टी स्थित अधीक्षक डाकघर कार्यालय तक पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी व श्रम विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता शिव नगीना तिवारी व संचालन राम ललित यादव ने किया। कार्यक्रम को सर्वेश कुमार पांडेय, अशोक तिवारी, दिवाकर शुक्ल, सियाराम, शमीम, रामेश्वर पांडेय, विरेंद्र कुशवाहा, मंगल प्रसाद, अखिलेश पांडेय, राजीव द्विवेदी, रामजी ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें