फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पति प्रेमिका के घर गया, पत्नी ने बाहर से दरवाजा बंद किया, हंगामे के बाद मामला पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को महिला ने पति के दूसरी महिला के घर में जाने का आरोप लगाते हुए बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद घंटों हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने मामले को शांत कराया। बाद में पति-पत्नी को थाने ले जाया गया, जहां बातचीत के बाद दोनों घर लौट गए।
मिली जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद की एक महिला को पति के दूसरी महिला के साथ संबंध होने का शक था। रविवार को उसका पति निजी वाहन से संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचकर एक घर में चला गया। पत्नी भी पीछा करते हुए वहां पहुंची। अंदर से दरवाजा बंद होने पर उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। हंगामा करते हुए पीआरवी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही हंगामा हो गया। पत्नी का आरोप है कि पुलिस के सामने पति ने उसे थप्पड़ मार दिए। इसके बाद मामला बढ़ता देख पुलिस दोनों को थाने ले गई। देर शाम पंचायत के बाद पति-पत्नी को साथ में घर भेज दिया गया। पत्नी का आरोप है कि थाना संतनगर में उसकी बात नहीं मानी गई। उसका कहना है कि घर जाने के बाद पति उसके साथ कुछ भी कर सकता है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। पति-पत्नी सुलह-समझौते के बाद घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें