फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पति को ले गए कार सवार, पत्नी ने अपहरण का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के डगमगपुर के पास सोमवार को दोपहर में चार पहिया सवार लोग एक व्यक्ति को कार में बैठाकर ले गए। उनकी बाइक आरोपियों में शामिल दूसरा व्यक्ति ले गया। इस मामले में पीड़ित की पत्नी ने कार सवारों पर पति का अपहरण करने के साथ ही 20 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगाते हुए पड़री पुलिस को सूचना दी। पुलिस अपहरण की घटना को गलत बताया और कहा कि मामला संदिग्ध है। उसे किसी मामले में कहीं की पुलिस लेकर गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी संध्या ने बताया कि वह अपने पति विंध्यवासिनी के साथ चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां गांव अपने मायके गई थी। सोमवार को दोपहर में अपने पति के साथ बाइक से मिर्जापुर लौट रही थी। रास्ते में डगमगपुर के पास चार पहिया वाहन सवार लोगों ने बाइक रोक ली और पति को जबरन कार में बैठाकर ले गए। उनका साथी बाइक भी ले गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि मंगलसूत्र और 20 हजार नकद भी ले गए। तहरीर मिलने पर पड़री पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। पड़री थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। बाइक सवार को कहीं की पुलिस लेकर गई है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें