फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विवाहिता की मौत, बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में विवाहिता की मौत होने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि परिजनों ने सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर गांव निवासी निशा देवी (24) पत्नी कोमल बिंद सोमवार को सुबह करीब सात बजे मकान के ऊपरी तल पर गई थीं। निशा की सास उनके डेढ़ वर्ष के पुत्र गुड्डू की मालिश कर रही थीं। थोड़ी देर बाद बच्चा भूख लगने पर रोने लगा तो सास ने बहू को आवाज लगाई। बहू नीचे नहीं आई। सास पौत्र गुड्डू को लेकर ऊपर गईं तो निशा जमीन पर गिरी पड़ी थी। सास ने बहू को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। इस पर सास ने शोर मचाया। शोर सुन आसपास के लोग जुट गए। घटना के समय पति कोमल खाना खाकर अपने काम पर निकल गए थे, जबकि परिवार के अन्य लोग बनका मोहल्ले में बन रहे मकान पर गए थे। घटना की जानकारी होने पर निशा के मायके के लोग भी पहुंच गए। आरोप है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान शिव लखन बिंद ने बताया कि विवाहिता की अचानक मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत होने की कोई सूचना थाने में नहीं आई है। कोई सूचना अथवा तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें